26 july 2026। नई दिल्ली। यदि आप नर्सिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने NORCET-11 (Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से देश के विभिन्न AIIMS संस्थानों और भाग लेने वाले अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 13 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती का विस्तृत कार्यक्रम AIIMS द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।
AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026: मुख्य जानकारी
• भर्ती संस्था- AIIMS, नई दिल्ली
• परीक्षा का नाम- NORCET-11
• पद का नाम- Nursing Officer
• आवेदन प्रारंभ- 24 जुलाई 2026
• आवेदन की अंतिम तिथि- 13 अगस्त 2026
• आवेदन का माध्यम- ऑनलाइन
• नौकरी का स्थान- विभिन्न AIIMS संस्थान
कितने पदों पर भर्ती होगी?
इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न AIIMS संस्थानों और भाग लेने वाले अस्पतालों में लगभग 2200 से अधिक नर्सिंग ऑफिसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अंतिम रिक्तियों की संख्या संबंधित संस्थानों के अनुसार बदल सकती है।
शैक्षिक योग्यता
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए—
• B.Sc. Nursing
• B.Sc. (Hons.) Nursing
• Post Basic B.Sc. Nursing अथवा GNM के साथ निर्धारित अनुभव
• भारतीय/राज्य नर्सिंग परिषद में पंजीकरण आवश्यक।
निर्धारित आयु सीमा
• न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
• अधिकतम आयु – संबंधित संस्थान के नियमों के अनुसार
• आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
निर्धारित आवेदन शुल्क
• सामान्य / ओबीसी – ₹3000
• EWS / SC / ST – ₹2400
• PwBD अभ्यर्थियों को नियमानुसार शुल्क में छूट उपलब्ध है।
चयन प्रक्रिया
चयन मुख्य रूप से निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा—
• Stage-I CBT
• Stage-II CBT
• दस्तावेज़ सत्यापन
• मेडिकल परीक्षण (जहाँ लागू हो)
वेतन (Salary)
AIIMS NORCET-11 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप-बी) पद पर 7 वें केंद्रीय वेतन आयोग के Pay Level-7 के अंतर्गत की जाएगी। इस पद के लिए बेसिक वेतन ₹44,900 प्रति माह है तथा Pay Matrix ₹44,900 से ₹1,42,400 तक निर्धारित है। इसके अतिरिक्त नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) आदि देय होंगे।
आवेदन कैसे करें?
• AIIMS परीक्षा पोर्टल पर जाएँ।
• NORCET-11 भर्ती लिंक खोलें।
• नया पंजीकरण करें।
• आवेदन पत्र भरें।
• आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
• शुल्क जमा करें।
• आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
आवश्यक दस्तावेज़
• पासपोर्ट आकार फोटो
• हस्ताक्षर
• आधार कार्ड
• नर्सिंग डिग्री/डिप्लोमा
• नर्सिंग काउंसिल पंजीकरण प्रमाणपत्र
• जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
• अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
महत्वपूर्ण तिथियाँ
• आवेदन प्रारंभ – 24 जुलाई 2026
• अंतिम तिथि – 13 अगस्त 2026
• Stage-I परीक्षा – 12 सितंबर 2026 (निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार)
• Stage-II परीक्षा – 30 सितंबर 2026
• Inforomation of city for examination- 03 सितंबर 2026
• Admit card upload- 09 सितंबर 2026
FAQ (frequently asked question)
Q1. AIIMS NORCET 11 क्या है?
उत्तर- यह AIIMS द्वारा आयोजित नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा है।
Q2. आवेदन कब से शुरू हुए हैं?
उत्तर- 24 जुलाई 2026 से।
Q3. अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर- 13 अगस्त 2026।
Q4. आवेदन का माध्यम क्या है?
उत्तर- ऑनलाइन।
Q5. कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर- B.Sc. Nursing, Post Basic B.Sc. Nursing या GNM के साथ पात्र अभ्यर्थी।
Q6. चयन कैसे होगा?
उत्तर- दो चरणों की CBT परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन एवं अन्य निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से।
Q7. क्या पूरे भारत के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर- हाँ, पात्र भारतीय अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
Q8. क्या अनुभव आवश्यक है?
उत्तर- कुछ योग्यता श्रेणियों में अनुभव आवश्यक हो सकता है। विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देखें।
Q9. आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर- श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है।
Q10. आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?
उत्तर- AIIMS Exam Portal।
Official website
Disclaimer
यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से तैयार किया गया है। भर्ती से संबंधित जानकारी आधिकारिक अधिसूचना एवं AIIMS द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर संक्षेप में प्रस्तुत की गई है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। नियम, पात्रता, रिक्तियों की संख्या तथा तिथियों में परिवर्तन होने पर अंतिम निर्णय AIIMS का ही मान्य होगा।